सपा को दलित नहीं, सिर्फ उनके वोटों से मतलब

दलित महापुरुषों का अपमान करते हैं अखिलेश, उन्हें सामाजिक समरसता से कोई सरोकार नहीं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा ने डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली को बनाया तीर्थ स्थली उप मुख्यमंत्री ने लगातार चौथे दिन घोसी में किया जनसंपर्क। सपा ने सदैव दलित समाज का अपमान किया है। उनके नेताओं को दलितों से नहीं सिर्फ उनके वोटों से मतलब है। सपा दलित महापुरुषों का भी अपमान करती है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए काम किया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा ने उनकी जन्मस्थली को तीर्थ स्थल घोषित किया एवं तमाम अन्य योजनाएं भी शुरू कीं यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कोपागंज स्थित बापू डिग्री कॉलेज में सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव दलितों का शोषण करती है। दलित अधिकारों की रक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने हमेशा चुप्पी साधी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉ. आंबेडकर के सपने को साकार करते हुए तमाम जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जन्म स्थली महू, दीक्षाभूमि नागपुर, महा परिनिर्वाण स्थली, नई दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई, संत रविदास मंदिर वाराणसी को पंचतीर्थ में शामिल किया। पूरे देश में संविधान दिवस का आयोजन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार ने डॉ. आंबेडकर और संविधान की रचना में उनके महत्वपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। वर्ष 2017 में उनकी तस्वीर सभी सरकारी कार्यालयों में लगाना अनिवार्य किया। पाठक ने कहा की बाबा साहब और पं. दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए देश के आजादी के सात दशक बाद पहली बार दलितों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए स्टैण्ड-अप इंडिया योजना सहित स्वरोजगार योजना से हजारों दलितों को जोड़ा गया। प्रदेश के दलितों को विकास से जोड़ने के लिए प्रदेश के 1384 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत, आदर्श गांव के रूप में लगातार विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में हाथ से मैला उठाने के कार्य से मुक्त हुए चन्हिति 30375 स्वच्छकारों में से 19385 स्वच्छकारों को प्राथमिक सहायता के रूप में आर्थिक सहायता प्राप्त कराई जा चुकी है।डिप्टी सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के महू जैसी छोटी जगह पर जन्मे डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक बुराइयों को सहन करते हुऐ समाज के सामने एक मानक स्थापित किया। दुनिया में शिक्षा की उच्चतम डिग्री हासिल की और भारत वापस आकर देश में संविधान के शिल्पी के रूप में अभूतपूर्व योगदान दिया।कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही,ए के शर्मा तथा मनोज राय ने भी संबोधित किया।
संचालन पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने किया।
इस अवसर पर प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, अवधेश सिंह, शिवदेनी साधु, रामाश्रय मौर्य, सूरज चौहान आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

28 minutes ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

21 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

22 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

22 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

22 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

22 hours ago