Categories: Uncategorized

दिव्यांगों और वृद्धजनों के शारीरिक उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर

एडीप योजना में 28 और वयोश्री योजना में 08 लोगों का हुआ चिन्हांकन

चहनियां/चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)l सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकारी की एडीप और वयोश्री योजना के तहत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग चंदौली के सहयोग से सोमवार को चहनियां ब्लॉक परिसर में दिव्यांग और वयोवृद्ध चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 दिव्यांगों और 08 वयोवृद्ध व्यक्तियों का चिन्हांकन शारीरिक उपकरणों के लिए अंतिम रूप से किया गया।
इस मौके पर जिला दिव्यांग आइकॉन राकेश यादव रौशन ने बताया कि भारत सरकार का यह प्रयास है कि समाज के दिव्यांगों और वृद्धजनों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले और उनका जीवन सरल हो। इसके लिए एलिम्को की तरफ से विभिन्न प्रकार के शारीरिक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं, जिसके तहत एलिम्को द्वारा प्रथम चरण में चिन्हांकन शिविर आकांक्षी ब्लॉक चहनियां में लगाया गया है। चिन्हांकन के बाद दिव्यांगों और वृद्धजनों को ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, कान की मशीन, छड़ी, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, स्मार्ट छड़ी, लैप्रोसी कीट, कमर का बेल्ट, घुटने का बेल्ट, कंबोड चेयर, सिलिकॉन फोम आदि का वितरण एक निश्चित तिथि पर शीघ्र ही किया जाएगा।
रौशन ने आगे बताया कि वितरण के दिन सिर्फ उन्हीं दिव्यांगों और वृद्धजनों को शारीरिक उपकरण वितरित किए जाएंगे, जिनका रजिस्ट्रेशन सोमवार को चहनियां ब्लॉक में एलिम्को की टीम द्वारा किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस मौके पर एलिम्को के डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. आनंद सिंह, मोहित यादव, श्रवण, अर्चना, नित्यानंद सिंह, सपना सिंह, रानी देवी, दिव्यांग विभाग के शेखर मौर्या आदि लोग उपस्थिति थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

7 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

7 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

7 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

7 hours ago