गर्मी की शुरुवाती दौर में ही ग्रामीण अंचलों में मार्का इंडिया नल खराब

गर्मी की शुरुवाती दौर में ही ग्रामीण अंचलों में मार्का इंडिया नल खराब

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। लोगों को प्यास की तलब होने लगी है। लेकिन ग्रामीण अंचलों सहित उतरौला नगर के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैंडपंप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
जलनिगम व नगरपालिका की लापरवाही के चलते नगर में अनेक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, इस कारण लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। आम जनता को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर में यूं तो दो दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। इनमें कई तो गायब हो गए हैं और कई हल्की सी कमियों के कारण खराब पड़े हैं। लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया जाता। जल निगम के कर्मचारी कागजों में ही खानापूर्ति कर नलों को ठीक करके चले जाते हैं। राहगीरों एवं यात्रियों को विभागीय लापरवाही के कारण नगर के बस स्टैंड पर नल न होने के चलते पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास टैक्सी स्टैंड का नल जो काफी समय से खराब चल रहा है। टैक्सी चालकों व यात्रियों ने हैंड पंप को रिबोर कराने की मांग कर रहे हैं। एसबीआई, प्रथमा, सहकारी व सहारा इंडिया बैंक के सामने सड़क पर लगा इंडिया मार्का हैंड पंप जंग खाकर टूट चुका है। बैंक आने वाले ग्राहकों को पेयजल के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार चांद मस्जिद के बाहर लगा हैंड पंप पीला पानी उगल रहा है। मुहल्ला आर्य नगर व गांधीनगर स्थित काशीराम कॉलोनी में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप से भी पीला पानी निकल रहा है। जिससे कॉलोनी वासियों को पेयजल के लिए डब्बा बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। दरगाह शाहजहानी, बाबा मोटे शाह, चुन्नू बाबा, बैरिया शाह व करबला पर लगा अधिकांश हैंडपंप या तो खराब है या गंदा पानी दे रहा है। उतरौला डुमरियागंज मुख्य मार्ग स्थित ग्राम हरनीडीह के पास लगा हैंडपंप जमींदोज हो चुका है। जो नल ठीक हैं वह कम गहराई होने के कारण या तो पानी कम दे रहा है या फिर दूषित पानी दे रहे हैं। विभागीय कर्मी या ठेकेदार एक बार नल लगने पर कभी पलटकर नहीं देखते, जबकि अधिकतर नल लगने के कुछ समय बाद ही खराब हो जाते हैं। नगर वासियों का कहना है कि इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार विभाग को की है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता है। वार्डों में कई खराब हैंडपंप हैं। जल निगम के अधिकारी या कर्मचारी कभी इन्हें ठीक करने का प्रयास ही नहीं करते। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

9 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

21 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

10 hours ago