Categories: Uncategorized

उतरौला नगर से दीवानी कचहरी जाने वाला मार्ग गड्ढो में तब्दील

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)

उतरौला नगर के मुख्य मार्ग से दीवानी न्यायालय व क्षेत्राधिकारी कार्यालय को जाने वाला सीसी मार्ग जगह-जगह टूट कर उजड़ चुका है। बता दें कि इसी मार्ग पर एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज, कमपोजिट विद्यालय कन्या उतरौला व आदर्श जूनियर हाई स्कूल भी स्थित है। राहगीरों, अधिवक्ताओं, वादकारियों, फरियादियों और छात्र छात्राओं को आवागमन में बेहद दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। चौपहिया, बाइक व साइकिल सवार सीसी मार्ग के टूटे हुए गड्ढों में हिचकोले मारते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचते हैं। बाइक सवार अक्सर गड्ढों में उलझ कर गिर जाते हैं। और चोटिल हो जातें हैं। वादकारी शेषराम, नौशाद,मेराज, राम प्रकाश, छात्रा अदीबा, गुलअफ्सा, रजनी, सुमबुल ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago