कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आइडियल पत्रकार संगठन में सदस्यता ग्रहण की

कई वरिष्ठ पत्रकारों को संगठन ने वरिष्ठ पद देकर किया सम्मानित

दीदारगंज/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकारों के हित एवं उनकी मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा हेतु कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने गुरुवार को एक लिखित वार्ता में बताया कि आजमगढ़ जिले से कई वरिष्ठ पत्रकारों को अपने संगठन से जोड़ते हुए, उन्हें संगठन में पद देकर सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार शोएब आलम को राष्ट्रीय संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार डॉ पृथ्वीराज सिंह को प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सत्येंद्र यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ पत्रकार अबू हमजा को मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, पत्रकार बृजभान विश्वकर्मा मंडल उपाध्यक्ष आजमगढ़, पत्रकार विजय यादव को जिला सचिव आजमगढ़ के पद पर मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अभी बताया की वरिष्ठ पत्रकार शेख अबुल खैर को मंडल संरक्षक आजमगढ़ के पद पर आइडियल पत्रकार संगठन में मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि हमारी लालगंज तहसील के अध्यक्ष जगत राय, मेहनगर तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, फूलपुर तहसील अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार यादव, बुढ़नपुर तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह को अब तक मनोनीत किया जा चुका है। जल्द ही अन्य तहसीलों की कार्यकारिणी एवं जिले की कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सभी नवनियुक्त सदस्यों तथा पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

1 hour ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

2 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

2 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

2 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

2 hours ago