महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा विभिन्न क्रिटिकल बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा कुमारी इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का स्थलीय निरीक्षण, भौतिक सत्यापन किया और बूथ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। एसडीएम निचलौल मुकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 06 बूथ हैं, जिनमे 03 को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है। जिलाधिकारी ने निरंतर समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।
दोनो अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया प्रथम को भी देखा। जिलाधिकारी ने मतदान हेतु चिन्हित कक्षों को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। विद्यालय में कुल 04 बूथ स्थापित बनाए गए हैं।
उन्होंने क्रिटिकल और वर्नेबल पोलिंग बूथों सहित सामान्य बूथों के लिए निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार बूथों की कमियों को ससमय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया, ताकि चुनाव के समय कोई समस्या न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल मुकेश सिंह, ठूठीबारी थानाध्यक्ष नीरज राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…