होम्योपैथी चिकित्सा मनुष्य मात्र ही नहीं पशु जीवधारियों के लिए भी अमृत है: डा 0 एमपी यादव

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के बनकटा विकासखंड क्षेत्र के परसौनी दीक्षित ग्राम में विगत दिनों डॉक्टर एमपी यादव के अध्यक्षता में होम्योपैथिक चिकित्सा विधि के जनक डॉक्टर हनिमैन के जन्मदिवस को विश्व होम्योपैथिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया गया सर्व प्रथम डा 0 हनिमैन के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक विगत दिनों भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा विकासखंड के परसौनी दीक्षित ग्राम में विगत दिनों डॉक्टर एमपी यादव के अध्यक्षता में होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉक्टर हेनिमैन के जन्मदिवस को विश्व होम्योपैथिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया गया जहां सर्व प्रथम डा 0 हेनिमैन के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसके पश्चात समस्त आगातों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें सर्वप्रथम डॉक्टर भागीरथ यादव द्वारा अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया गया कि होम्योपैथिक चिकित्सा विधि में हानि कि नहीं होती है या फिर कम होती है। वहीं डाक्टर प्रमोद शर्मा ने होम्योपैथी को सस्ती चिकित्सा विद्या के रूप में जन मानस सहित पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी कारगर बताया वही डॉक्टर एसपी गुप्ता ने भी पशु चिकित्सा में भी होम्योपैथिक को कारगर बताते हुए पशु पालकों द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा विधि अपनाए जाने पर बल दिया गया। वहीं डाक्टर एमपी यादव द्वारा असाध्य एवं पुराने रोगों में होम्योपैथिक चिकित्सा विधि अपनाए जाने पर बल दिया गया और कहा की यह चिकित्सा विधि सर्वशुलभ होने के साथ ही सस्ती एवं हानि रहित है। जो मनुष्य मात्र ही नहीं पशु चिकत्सा के लिए भी अमृत तुल्य है।
वहीं इस अवसर पर उपस्थित लोगों में नीरज जायसवाल, रवि प्रताप यादव, डॉक्टर शालू यादव, विशाल प्रताप यादव, अमित यादव, विजय यादव सहित समस्त ग्राम वासियों ने भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago