डीएम-एसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ग्रामीणों से संवाद कर मतदान के प्रति किया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से विकास खण्ड खलीलाबाद अन्तर्गत पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय मैनसिंर व प्राथमिक विद्यालय कोनी का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में आगामी 25 मई 2024 को मतदान करने हेतु जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत थाना महुली व थाना कोतावाली खलीलाबाद अन्तर्गत पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय मैनसिर व प्राथमिक विद्यालय कोनी का निरीक्षण किया गया। मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्थाओं, विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैम्प आदि का जायजा लिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामीणवासियों-मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि सभी लोग मतदान के इस महाउत्सव में सम्मिलित होकर बिना किसी डर एवं प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि सभी ग्रामवासी मिलजुल कर अच्छे वातावरण में निर्वाचन सफल कराने में सहयोग करें और सभी ग्रामवासी जिम्मेदार मतदाता होने का धर्म निभाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से अपील किया कि गांव से बाहर रहने वाले मतदाता भी 25 मई 2024 को अनिवार्य रूप से मतदान करें।
पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत गांव वालों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हे आश्वस्त करते हुए कहा है कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, निर्वाचन को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी लोग इस बार बढ़-चढ़कर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, पीआरओ उनि. जितेन्द्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि बलजीत सिंह, परमबीर पासवान सहित सम्बंधित अधिकारी एवं ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

55 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

17 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago