ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रेवती सुरेमनपुर स्टेशन के बीच कुंवापीपर रेलवे क्रासिंग से पूरब मंगलवार को दिन में किसी ट्रेन की चपेट में आने से कस्बा रेवती के वार्ड नंबर 3 निवासी 25 वर्षीय गुड्डू तुरहा की मौत हो गई। सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर द्वारा थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी को घटना के बाबत सूचना दी गई थानाध्यक्ष के निर्देश पर पहुंचे मौके पर एस आई अवनीश त्रिपाठी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के साथ पोस्टमार्टम हेतू जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। गुड्डू की शादी एक माह पूर्व बिहार के सिवान जिला के बादल तुरहा की पुत्री काजल के साथ हुई थी गुड्डू के पिता कन्हैया तुरहा से घटना के कारण के संबंध में पूछे जाने पर कुछ भी नहीं बता पा रहे थे घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पिता कन्हैया तुरहा व पत्नी काजल का रोते रोते बुरा हाल है

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

1 hour ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

1 hour ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

1 hour ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

2 hours ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

2 hours ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

2 hours ago