सेंट जेवियर्स सलेमपुर के आदर्श हुए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता जन संचार विश्वविद्यालय में चयनित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र आदर्श तिवारी पुत्र विजय कुमार तिवारी का चयन एशिया के पहले और भारत के सर्वोच्च पत्रकारिता शिक्षण संस्थान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर में मासकाम स्नातक हेतु किया गया है । आदर्श की प्रारम्भिक शिक्षा से 12वीं तक की शिक्षा सलेमपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई है।आदर्श दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के कई बड़े दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्र ने बताया की पत्रकारिता ऐसा क्षेत्र है जहां हम मौलिक कर्तव्यों के संरक्षण और मौलिक कर्त्तव्यों के अनुपालन और जनजागृति के लिए यथाशक्ति कुछ कर सकते हैं भविष्य में पत्रकार बन समाज में व्याप्त वैमनस्यता को खत्म कर सकते हैं आदर्श का चयन अन्य युवाओं को एक विकल्प और दिशा देगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र शुक्ल ने कहा की आदर्श शुरू से रचनात्मक प्रवृति का था और होनहार था।
इस उपलब्धि पर गोपाल जी त्रिपाठी , जगदीश तिवारी , सोमनाथ तिवारी , हिमांशु मिश्र ब्रजेश मणि त्रिपाठी,राज तिवारी, अनुराग पांडेय , विकास तिवारी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago