इस शुभ त्योहार को सार्थक करें

——XXXXX——

ईद उल अज़हा के मुबारक मौक़े
पर कुर्बानी जानवर ही की न करें,
कुर्बानी करना चाहते हैं तो दोस्तो,
जिद, नफ़रत, बदगुमानी की करें।

बदमिजाजी, घमंड, मक्कारी व
चोरी आदि उन लहजों की करें,
जिनसे तल्ख़ियाँ पैदा होती हैं,
इस अवसर पर दिल साफ करें।

वतनपरस्त बनें, जियें और जीने दें,
उस ऊपरवाले को भी प्रसन्न करें,
आपसी भाईचारा सुनिश्चित करें,
इस शुभ त्योहार को सार्थक करें।

बक़रीद त्याग बलिदान का दिन है,
ख़ुदा का दिया अद्भुत तोहफ़ा है,
आदित्य तोहफ़े की ख़ुशी बाँट लो,
सारी क़यामत की दुआ माँग लो।

ख़ुशियों की ये समाँ और ये पैग़ाम,
आदित्य दिलों में संजों कर रखनी हैं,
ईद, दिवाली, क्रिसमस गुरुपूर्णिमा,
प्यारे वतन हिंदुस्तान की संस्कृति हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ – 29 जून 2023

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

3 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

4 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

4 hours ago