एक-दूसरे के गले लगकर बोले-ईद मुबारक: नमाज अदा कर मिले गले, खिले चेहरे

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले में गुरुवार क ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद भी कहते हैंl बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह घर, ईदगाह और मस्जिद पहुंचकर विशेष नमाज अदा की और बाहर निकलकर एक दूसरे के गले लगकर बकरा ईद की बधाई दी।
लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ बकरीद मनाई। ईदगाह व मस्जिदों में लोग नमाज अदा करते देखे गए हैं। नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह व मस्जिद के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दीं।
ज्ञातव्य है कि तीन दिन तक चलने वाले इस बकरा ईद के पर्व में तीन दिनों तक कुर्बानियां दी जाएंगी। इस्लाम धर्म के बड़े त्योहारों में शामिल बकरीद पर जिले भर में हजारों लोगों ने सुबह 7 से 9 बजे के बीच घर, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की।
कहा जाता है कि पैगम्बर हजरत इब्राहिम को सपने में अल्लाह ने आदेश दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान कर दें। पैगम्बर हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी दी, लेकिन जब उन्होंने अपनी आंखें खोली तो उनका बेटा सामने खेल रहा था, जबकि उनके बेटे के स्थान पर बकरा आ गया, जिसकी कुर्बानी अल्लाह ने कुबूल की थी। तभी से बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की रस्म शुरू हुई।
जिला मुख्यालय खलीलाबाद, मगहर, नंदौर, हारापट्टी, बखिरा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल, लोहरसन, साथा दुर्गजोत, छितरापार, खटियांवा, नावन, सेमरियांवा आदि स्थानों की ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज शकउसल पढ़ी गई ।
त्यौहार अमन चैन और भाईचारे के साथ मनाया जाए इसको जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार भ्रमणशील रहेl साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन ने लगातार कई दिनों से शांति समिति की बैठक कर यह सुनिश्चित किया है कि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास न हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

21 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

29 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago