बहुमत की सरकार तभी बनेगी जब आप मत प्रतिशत बढ़ा दें : प्रो पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकमत परिष्कार कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को लगातार दूसरे दिन दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने वर्तमान चुनाव के आखरी चरण में मत प्रतिशत बढ़े, इसके लिए बहुत ही सार्थक प्रयास किए। मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर हाटा के पैकौली स्थित किसान महाविद्यालय में प्रबुद्ध जनों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का अपना विशेष मूल्य होता है।
सभा में पूरे कुशीनगर जिले से प्राध्यापक, प्रबंधक, छात्र और प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति विशेष रूप से थी। विभिन्न तरह के मतभेदों के बावजूद सहमति के न्यूनतम बिंदु का ही नाम लोकतंत्र होता है। देश में स्थिर सरकार बने इसके लिए आपको अपने घरों से बाहर निकलना होगा। जो आने में असमर्थ हैं उनके लिए आप स्वयं आलंबन बनकर उन्हें बूथ तक लेकर आएं। अपने सुखद भविष्य के लिए आपको मतदान प्रतिशत बढ़ाना ही होगा।
कुशीनगर को मतदान के विषय में नंबर एक बनाने में प्राध्यापकों, प्रबंधकों, छात्रों सभी की विशेष भूमिका है।
अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी को मतदान करने और करवाने की शपथ दिलाई।
सभा को विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनोजकांत एवं प्रो. अनुभूति दुबे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन डा. चंद्रशेखर सिंह, डा. आमोद कुमार राय, डा. शैलेश सिंह एवं डा. रजनीश श्रीवास्तव जी ने किया। संचालन सत्येंद्र शुक्ल ने किया और प्रस्ताविकी ममता मणि ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में सत्य प्रकाश सिंह, पवन केडिया, अश्वनी तिवारी, प्रो. ममता मणि त्रिपाठी, प्रो. सुषमा पांडेय, डा. सीपी सिंह, डा. विवेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे किया।
इस कार्यक्रम के पश्चात कुलपति पगरा गांव स्थित अज़नीता विद्यालय भी गईं जहां सक्षम तिवारी के स्वागत के पश्चात कुलपति प्रो टंडन ने उपस्थितजनों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

53 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

14 hours ago