देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुबह विशेष देवरिया मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया। संजीव सुमन के निर्देशन में प्रातः 5:00 बजे से 8:00 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाना और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास किया तथा मित्र पुलिस की अवधारणा को मजबूत किया।चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस टीमों ने कुल 14 स्थानों पर सघन जांच करते हुए 299 व्यक्तियों और 186 वाहनों की तलाशी ली। तीन सवारी बैठाने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें –क्या लौटेगा 102 साल पुराना कोयला इंजन? महराजगंज की ऐतिहासिक पहचान पर बड़ा सवाल
साथ ही अवैध असलहा, चोरी की गाड़ियों और मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर भी सघन निगरानी रखी गई।अभियान के दौरान आमजन ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की और सुबह के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि Deoria Morning Walker Checking Abhiyan आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण कायम रखा जा सके।जनपदीय पुलिस का यह कदम न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज और पुलिस के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने की दिशा में भी एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…