सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को 1.62 लाख किये वापस
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को थाना चिलुआताल पुलिस व साइबर सेल की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगों द्वारा पेंशन बंद होने और सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर की गई ठगी में पीड़ित से हड़पे गए ₹1,62,872.83 की पूरी धनराशि पुलिस ने वापस दिला दी है।
पीड़ित द्वारा थाना चिलुआताल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने स्वयं को अधिकारी बताते हुए उनसे धोखाधड़ी की और अलग-अलग माध्यमों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में थाना चिलुआताल की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद संबंधित खातों में ट्रांजैक्शन को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में 1,62,872.83 (एक लाख बासठ हजार आठ सौ बहत्तर रुपये तिरासी पैसे) की धनराशि वापस कराई गई।
पुलिस ने बताया कि ठगी की शेष धनराशि की बरामदगी के लिए प्रयास लगातार जारी हैं और साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम
सूरज सिंह, थानाध्यक्ष, थाना चिलुआताल शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय,उपनिरीक्षक (साइबर नोडल)अभिराम, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी ,सत्येन्द्र चौधरी, आरक्षी
दीपक यादव प्रथम, आरक्षी
विकास मौर्या, आरक्षी
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना/पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)आम नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया से सीधे जोड़ने की दिशा में एक…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड नंबर 14 में कंबल वितरण और…
डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
अबू सलेम को आपात पैरोल पर सियासी-कानूनी बहस, हाईकोर्ट में टकराईं दलीलें मुंबई (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 10वें सशस्त्र सेना वेटरंस दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट…
नेपाल में अवधी संस्कृति के सशक्त संवाहक: आनन्द गिरि मायालु की प्रेरक यात्रा प्रस्तुति-चरना गौर…