जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित भारी फोर्स मौके पर
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र गीडा सेक्टर 15 में स्थित रुंगटा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड (रिफाइन फैक्ट्री) में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घना काला धुआं आसमान में फैलता देख कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र, गीडा पुलिस फोर्स, दमकल विभाग की कई गाड़ियां और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी और एसपी उत्तर खुद राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाले हुए हैं।
फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रही है। रिफाइन फैक्ट्री में अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती दिखी, जिसके चलते दमकल विभाग को अतिरिक्त फोर्स और पानी की टैंकर बुलाने पड़े। दमकल कर्मी कई दिशाओं से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए लोगों को दूर रखा जा रहा है।
अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा आग पूरी तरह काबू होने के बाद ही हो सकेगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है और सभी टीमें सतर्कता के साथ अपना काम कर रही हैं।
पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, शिक्षा और समाजवाद की…
भारत की इस इंडो-पैसिफिक यात्रा को अनेक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ 2026 की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहलों…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक…
राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…
क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…
कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…