सिरसा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, दो युवकों की डूबने से मौत, छह की बची जान

मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मोतिहारी जिले के सिरसा नदी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया जब एक साथ आठ युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि छह युवकों को स्थानीय लोगों और अन्य साथियों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मृतकों की पहचान मच्छहां वार्ड संख्या 10 निवासी रामाधार राम के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं अवधेश राम के 16 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। श्याम इंटर का छात्र था, जबकि रोहित हाल ही में मजदूरी करने बाहर गया था और करीब दस दिन पहले ही गांव लौटा था। दोनों मृतक एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं और आपस में घनिष्ठ मित्र भी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी आठ दोस्त नदी के किनारे पहुंचे और एक साथ पानी में उतर गए। कुछ ही देर में रोहित और श्याम गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और स्थानीय प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर सावधानीपूर्वक नहाने और जल स्रोतों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

24 minutes ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

2 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

2 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

2 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

2 hours ago