ड्राइवर व हेल्पर ने कूदकर बचाई जान ट्रैक्टरों को भारी नुकसान की आशंका
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में ट्रैक्टर लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर में लदे सभी ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, ट्रेलर चालक और हेल्पर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पर कई नए ट्रैक्टर लादकर ले जाए जा रहे थे। जब वाहन रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर तेज रफ्तार में था और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। चालक और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते ट्रेलर से छलांग लगाई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया। ट्रेलर में लदे अधिकांश ट्रैक्टरों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रेलर को हटवाने के लिए क्रेन मंगवाई है और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, ट्रेलर मालिक और संबंधित कंपनी को सूचना दे दी गई है।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…