बांदा में बड़ा हादसा: छोटे भाई ने मुंह में रखा पटाखा, बड़े भाई ने लगाई आग, धमाके से उड़ गया जबड़ा – 7 साल के मासूम की मौत

बांदा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों ने मिस हुआ पटाखा उठाकर उससे खेलना शुरू कर दिया। खेल-खेल में यह हादसा इतना बड़ा हो गया कि 7 साल के मासूम की मौत हो गई और 10 साल का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

बुधवार शाम रामबाबू के दोनों बेटे आकाश (7) और सूरज (10) घर के बाहर खेल रहे थे।

विसर्जन में छूटा हुआ पटाखा वे घर ले आए।

छोटे भाई आकाश ने पटाखा मुंह में डाल लिया, जबकि बड़े भाई सूरज ने उसमें आग लगा दी।

आग लगते ही पटाखा जोरदार धमाके के साथ फट गया और आकाश का जबड़ा उड़ गया।

बड़ा भाई सूरज भी धमाके में झुलसकर घायल हो गया।

इलाज के दौरान मासूम की मौत

धमाके के तुरंत बाद पड़ोसियों ने घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया, जबकि सूरज का इलाज जारी है।

परिवार और पुलिस का बयान

हादसे के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। पिता रामबाबू और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे।

चाचा दुलीचंद्र ने बताया कि बच्चे प्रतिमा विसर्जन के दौरान छूटा हुआ पटाखा उठाकर लाए थे।

अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी मनीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की और लोगों से अपील की कि बच्चों को पटाखों से खेलने न दें।

पटाखों से सतर्क रहने की अपील

यह घटना एक बार फिर पटाखों से खेलने के खतरों को उजागर करती है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि बच्चों को पटाखों से दूर रखें और किसी भी तरह का मिस हुआ पटाखा घर न लाएं।

Karan Pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

3 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

11 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

12 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago