मझौलीराज दोहरा हत्याकांड: न्याय के लिए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए डॉ.शलभ मणि

देवरिया में पशु तस्करी से जुड़ा हत्याकांड, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत मझौलीराज में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पशु तस्करों द्वारा वाहन से कुचलकर दो युवकों की निर्मम हत्या के मामले में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में देवरिया सदर से विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी बुधवार को मझौलीराज पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें – स्वामीनाथन पर महाभियोग की कोशिश: लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए खतरनाक संकेत

विधायक ने चौबे टोला निवासी मृतक सौरभ चतुर्वेदी और आशुतोष पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि यह घटना केवल दो परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए पीड़ा और आक्रोश का विषय है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें – नशे का कारोबार, युवा पीढ़ी शिकार— समाज, प्रशासन और परिवार सभी के लिए गंभीर चेतावनी

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को भगड़ा भवानी के पास पशु तस्करों ने भागने के दौरान अपने वाहन से दो युवकों को कुचल दिया था। इस घटना में 22 वर्षीय सौरभ चतुर्वेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय आशुतोष पांडेय ने लखनऊ स्थित केजीएमयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक मझौलीराज के चौबे टोला के निवासी थे।

ये भी पढ़ें – वरवां राजा में चक मार्ग विवाद बरकरार, पैमाइश के बाद भी नहीं निकला हल

घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे। लापरवाही के आरोप में मझौलीराज चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गईं, हालांकि अभी तक वे गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। इस स्थिति को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें – योगी सरकार में गांव का सिपाही ग्राम रोजगार सेवक भूखा, नहीं मिला मानदेय-ब्रह्मानंद

विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि वे लगातार शासन और प्रशासन के संपर्क में हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। उनके दौरे से परिवारों को संबल मिला है और क्षेत्रवासियों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस जघन्य अपराध में निर्णायक कार्रवाई होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

4 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago