भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरु

501 कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर लिया कलश, भक्तिमय हुआ कस्बा

रात्रिकालीन कलाकारों द्वारा रामलीला का होगा मंचन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व शांति जन कल्याण की कामना को लेकर ग्राम पंचायत राजाबारी में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ है। आकर्षक झांकी और गाजे-बाजे के साथ यज्ञस्थल से ठूठीबारी कस्बे तक कलश यात्रा भी निकाली गई।
यज्ञाचार्य शुभम त्रिपाठी के मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश यात्रा आकर्षक झांकी व देवी देवताओं के जयघोष और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें 501 कन्याएं व महिलाए पीताम्बर वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए राजाबारी स्थित यज्ञ स्थल टढहवां, पजरफोड़वां, राजाबारी से ठूठीबारी बाईपास सड़क होते हुए दुर्गा मंदिर से कस्बा भ्रमण कर चंदन नदी घाट पर जलभकर वापस यज्ञ स्थल पर लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गई। यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी के साथ ही यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जगह जगत पुलिस बल भी तैनात रहे है।
समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता व ग्राप्रधान ऋषिकेश यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ 16 दिसंबर से शुरु होकर 24 दिसंबर को समापन व 25 दिसंबर को विशाल भंडारा होना है। प्रत्येक दिन के रात्रिकालीन में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी होगा।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, जयराम रौनियार, शेषमणि, सुभाष पाण्डेय,बलराम सोनकर, गुड्डू विश्वकर्मा, ओम मणि त्रिपाठी, रवि गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, उदयभान तिवारी, बाबू नन्दन गिरी, मुन्ना गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

5 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

5 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

5 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

5 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

5 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

5 hours ago