महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला चिकित्साधिकारी पहुंच कर स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था देख कर वहां तैनात डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को जम कर फटकार लगायी। घायल भाजपा कार्यकर्ता का हाल जानने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति व अव्यस्था को लेकर नाराजगी जतायी थी जिसका संज्ञान लेते हुए रविवार की देर शाम मुख्य जिला चिकित्साधिकारी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों की डियूटी चार्ट ,भर्ती महिला मरीजो को भोजन व कम्बल न देने व मुख्य दवाओं की अनुपलब्धता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की बात कही। गांवों में तैनात सीएचओ की अनुपस्थिति ,अर्बन स्वास्थ्य केंद्र,जन्म प्रणाम पत्र बनवाने में धन उगाही सहित अन्य प्रश्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उक्त सभी मामलों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…