देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामविलास प्रजापति ने कहा है कि बांदा तिन्दवारी के पूर्व विधायक और दलित शोषित समाज पार्टी युवाशाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश प्रजापति के नेतृत्व मे, शहीद सम्मान रथ यात्रा 5 नवम्बर को देवरिया स्थित शहीद संग्रहालय से 10बजे दिन से निकाली जायेगी । यहां से यह यात्रा कुशीनगर होते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए 5 दिसम्बर को पुन: यह यात्रा देवरिया शहीद संग्रहालय देवरिया पर पहुंचेगी और यही पर यात्रा का समापन होगा ।
इस शहीद सम्मान रथयात्रा मे अखिल भारतीय सन्त गाडगे बाबासाहेब अम्बेडकर मिशन के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी ,बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवारावत भी भाग लेगें। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम द्वारा शहीद के सम्मान मे देवरिया सहित प्रत्येक जनपदो मे यात्रा का स्वागत किया जायेगा ।फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने भी स्वागत का ऐलान किया है । रामविलास प्रजापति ने जनपद के सभी साथियों ,स्वजातीय बन्धु ओं से अपील की है कि 5 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या मे संग्रहालय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें । प्रजापति ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य शहीद के प्रति जागरूकता पैदा करना और संग्रहालय की जमीन को बचाना है ।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…