एसआरए के भ्रष्ट अधिकारियो की मिलीभगत से महाराष्ट्र शासन के राजस्व को करोडो की चपत

एसआरए व बिल्डर के सांठ- गांठ से महाभ्रष्टाचार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
ओशिवरा क्षेत्र के बिल्डर योगेश जाधव द्वारा अवैध निर्माण की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे होने वाली कमाई 45 करोड़ के लगभग हैं।
उक्त खबर के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार व एसआरए के सीईओ सतीश लोखंडे को संज्ञान में लाना चाहता हूँ कि, ओशिवरा के शक्ति नगर परिसर में अवैध निर्माण का एक बड़ा कारनामा हो रहा है, जिसका मुख्य सूत्रधार योगेश बालकृष्ण जाधव जो की विकासक व बिल्डर हैं और अपने गुंडे अशोक रघुनाथ यादव एवं सीतानंद हनुमंता शिंगे उर्फ सीदा को साथ में लेकर यह अवैध निर्माण करवा रहा है।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवैध बांधकाम माफियाओ द्वारा 8×9 स्के. फिट के 30 अवैध रूम बनाए हैं, जो कि अम्बा माता परिसर, शक्ति नगर, बेहराम बाग, ओशिवरा व्हिलेज अंधेरी तालुका, जोगेश्वरी पश्चिम, मुंबई में स्थित हैं। इन अवैध निर्माणों को जाली दस्तावेज के सहारे एसआरए स्किम में पास (पात्र) करा कर बेचने की कोशिश कर रहे हैं,जिससे स्थानिक गरीब जनता को ठगे जाने की आशंका है और जिससे उन्हें लगभग 9करोड़ रुपए की कमाई हो सकती है। इसके साथ ही, उन्होंने लैंड एफएसआई भी अलग तरीके से उपयोग किया है, जिसका मौजूदा मूल्य 30 से 35 करोड़ रुपए हो सकता है।
यह अवैध निर्माण द्वारा मंदिर परिसर को मलिन करने की कोशिश की जा रही है। जिससे भविष्य में धार्मिक हिंसा की संभावना हो सकती हैं। ये मुद्दे बेहद गंभीर हैं और महाराष्ट्र सरकार को इससे होने वाले करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि का सामना करना पड़ेगा।
यह निर्माण अवैध है और सामाजिक सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन करता है। मुझे यकीन है कि आप इस मामले को गंभीरता से देखेंगे और इस अवैध निर्माण को तुरंत तोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
कृपया इस मुद्दे की जांच करके और उचित कार्रवाई करने का आदेश दें, ताकि यह अवैध निर्माण रोका जा और समाज में न्याय और कानून का पालन हो सके। मै आपसे त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करता हूँ।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

19 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

19 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

19 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

20 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

20 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

20 hours ago