देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शिक्षक संघ के तत्वाधान में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की जयंती महावीर छपरा के शाही कंपलेक्स पर मनाया गया जिसमें महाराणा प्रताप के गौरवशाली व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अमरेन्द्र शाही ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने से ही शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।
इस अवसर विशिष्ट बीटीसी के प्रदेश संगठन मंत्री शिक्षक नेता संजय राज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज में गौरव के साथ जीने का प्रेरणा दिया और विदेशी आक्रमणकारियों के सामने कभी भी अपने राष्ट्र के स्वाभिमान को नतमस्तक करने का कार्य नहीं किया।
लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाना पसंद किया पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया।महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के सूर्य थे।
इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पिपरौली राजकुमार शाही,शिक्षक रणधीर प्रताप शाही शिव प्रसाद शर्मा,आशुतोष सिंह, गजेंद्र सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान विवेक शाही,वीरभद्र सिंह, निहाल शाही,रामस्वार्थ,अमेरिका, रामजन्म,बबलू शाही आदि लोग उपस्थित रहे।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…