भदोही(राष्ट्र की परम्परा) भदोही जिले में कोतवाली से सटे नारायण कॉलोनी में विवाहिता की मौत के मामले में आरक्षी पति समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में रात में ही पुलिस ने दहेज हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
ज्ञानपुर नगर के नारायण कॉलोनी में सुबह विवाहिता प्रियंका चौधरी पत्नी आरक्षी रत्नेश कुमार निवासी शहर कोतवाली गाजीपुर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता छेदीलाल ने आरोपी पति और ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या व प्रताड़ना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।
एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति आरक्षी रत्नेश कुमार, सास पान देवी, अंशु को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि आरक्षी समेत तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…
रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…