जनपद के स्थापना दिवस पर पुनः मनाया जाएगा महराजगंज महोत्सव

कार्यक्रम से जुड़े सभी लोग अपने दायित्वों को समझ लें और उसके अनुरूप कार्य योजना तैयार करें — जिलाधिकारी

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम महराजगंज महोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को जनपद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 से 03 अक्टूबर तक इस वर्ष भी महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े सभी लोग अपने दायित्वों को समझ लें, और उसके अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष महराजगंज महोत्सव विगत वर्ष से भी ज्यादा भव्य तरीके से मनाए।
उन्होंने महोत्सव में शिल्पग्राम, विभागीय प्रदर्शनी, फ़ूड स्टॉल आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को विगत वर्ष की भांति कार्यक्रम की रूपरेखा को ससमय तैयार करते हुए, सभी अधिकारियों के साथ उनके दायित्वों से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने महोत्सव में सुरक्षा व आवागमन व्यवस्था के दृष्टिगत पार्किंग व पुलिस चौकी आदि को स्थापित करने हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया।
उन्होंने महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनपद की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम, लेजर व मैजिक शो तथा अन्य कार्यक्रमो को सुव्यवस्थित व आकर्षक तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने महोत्सव के सीधा प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग विभिन्न कार्यक्रमों को देख सकें।साथ ही सड़कों, विभिन्न प्रतिष्ठानों के सजावट का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव में व्यापक जनभागीदारी को सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्यक्रम से जुड़े लोगों को बेहतर समन्वय के साथ भव्य व सुरक्षित महराजगंज महोत्सव आयोजित करने हेतु शुभकामनाएं भी दीं।
इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने महोत्सव का खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि महोत्सव में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिल्पग्राम, मनोरंजन पार्क, विभागीय प्रदर्शनी, फूड स्टॉल, मेडिकल कैम्प, विज्ञान प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों के प्रदर्शनी हेतु स्टाल, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खान-पान के लिए दुकाने, स्वास्थ्य कैम्प व ब्लड डोनेशन सहित अन्य ब्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एसडीएम सदर दिनेश मिश्रा,अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, अमित अंजन, विमल पाण्डेय, विंध्यवासिनी सिंह, अमरेन्द्र शर्मा, पंकज कुमार मौर्य, शमशुल हुदा सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

18 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

29 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

38 minutes ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

52 minutes ago

कनाडा के सैन्य अड्डे पर काल बनी आग! पलक झपकते सैनिक घिरे लपटों में, 4 की मौत और 39 घायल

Aiनिर्मित सांकेतिक अल्बर्टा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अभ्यास के…

1 hour ago