मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने सदैव दबे कुचले लोगों के उत्थान तथा राष्ट्र की सुरक्षा में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया। हम सभी की जिम्मेदारी है कि महाराजा सुहेलदेव के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
रामप्रवेश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में कार्य हो रहा है, गाजीपुर से महाराज के नाम पर ट्रेन चलाई गई, भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया गया, आजमगढ़ में विश्विद्यालय का निर्माण हो रहा है, श्रावस्ती में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सबसे बड़ी मूर्ति के साथ ही उनके तीर्थ का निर्माण किया जा रहा है। श्रावस्ती में ऑडिटोरियम के साथ ही झील का नामकरण और विकास भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हुआ है। रामप्रवेश ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व वाली सरकार में पहली बार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लालबाग चौराहे पर महाराजा सुहेलदेव की विशाल प्रतिमा का स्वअनावरण हुआ।
महाराजा सुहेलदेव राजभर का विजय दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन और उनकी वीरता पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मानती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने राजभर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। बाकी सभी पार्टियों ने तो सिर्फ राजभर समाज को ठगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।
इस अवसर पर विजय नारायन शर्मा,अखिलेश तिवारी,राकेश मिश्र,अंकुर पाल,अजीत राजभर कालिका राजभर अखिलेश राजभर प्रकाश राजभर सुनील यादव मनीष मद्धेशिया अवधेश सोनकर पियूष साहनी सुधीर सोनकर आकाश मल्ल कृष्ण कांत राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…