माफिया ब्रजेश सिंह ने मुख्तार अंसारी को फिर दी पटकनी

गवाह तौकीर ने बृजेश सिंह को पहचानने से किया इंकार मुख्तार को लगा बड़ा झटका

गाजीपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
माफिया मुख्तार अंसारी और ब्रजेश सिंह के बीच चली आ रही तीन दशक से भी पुरानी अदावत अब अदालतों में चल रही है। मुख्तार अंसारी को जहां अदालतों में बारी-बारी से सजा सुनाई जा रही है, तो वहीं ब्रजेश सिंह जमानत पर बाहर आ चुका है। मुख्तार अंसारी को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उसी के गवाह तौकीर ने उसरी चट्टी कांड में ब्रजेश सिंह को पहचानने से इनकार कर दिया, तौकीर के बयान को मुख्तार अंसारी की बड़ी शिकस्त के रूप में देखा जा रहा है। उसरी चट्टी कांड में मुख्तार अंसारी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और तौकिर घायल हुआ था। मुख्तार अंसारी ने ब्रजेश सिंह पर हमले का आरोप लगाया था। मुख्तार की तरफ से तौकीर को ब्रजेश सिंह के खिलाफ बतौर गवाह पेश किया था। मामले में मुख्तार अंसारी की भी गवाही होनी थी।
अदालत ने मुख्तार को फिजिकली पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हो सका। उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया। अब दस जनवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी। 21 साल पहले 2001 में गाजीपुर के उसरी चट्टी में दोनों गैंग के बीच आमना-सामना हुआ था। इसी मामले की सुनवाई गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। मुख्तार की फिजिकली पेशी टल गई और बृजेश सिंह अदालत में आया ही नहीं, उसकी तरह से हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की गई। एमपीएमएलए कोर्ट के एडीजे दुर्गेश ने मुख्तार को बांदा कोर्ट से फिजिकली तलब किया था। मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमले के आरोप में बृजेश सिंह और त्रिभुवन पर यह केस चल रहा है। आरोपी बृजेश सिंह को भी पेश होने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था,बृजेश के खिलाफ बयान देने मुख्तार का गवाह तारिक अहमद कोर्ट पहुंचा। मिर्जापुर जेल से त्रिभुवन सिंह को भी पुलिस ने पेश किया, इस दौरान पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वर्चुअली जुड़ा। गवाह मोहम्मद तौकीर ने कोर्ट में कहा कि गोली चलाने वालों में अनिल सिंह को पहचानता है, लेकिन बृजेश या त्रिभुवन को नहीं दिखने की बात कही। माना जा रहा है कि तौकीर की गवाही से ब्रजेश सिंह और त्रिभुवन को राहत मिल गई है। तौकिर ने जिस अनिल सिंह को पहचानने की बात कही उसकी अब मौत हो चुकी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

40 minutes ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

55 minutes ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

56 minutes ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

1 hour ago

महराजगंज: भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी: संयुक्त पैदल गश्त से तस्करों में हड़कंप, सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…

1 hour ago