बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं लपटें, वन विभाग में मचा हड़कंप

चमोली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के पास शनिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। धाम से सटी पहाड़ी पर लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब 2 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रही थीं। पहाड़ी से उठते धुएं के गुबार ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

बद्रीनाथ धाम के पास पहाड़ी पर आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि वनकर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी।

खड़ी चट्टान बनी आग बुझाने में बड़ी चुनौती

जिस पहाड़ी पर आग लगी है, वहां खड़ी चट्टान और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। वनकर्मियों को आग तक पहुंचने और उसे बुझाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीम लगातार आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है।

आग लगने का कारण अज्ञात, वन संपदा को नुकसान का आकलन बाकी

फिलहाल पहाड़ी पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, आग से वन संपदा को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी अभी नहीं किया जा सका है।

आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बद्रीनाथ धाम के नजदीक पहाड़ी पर लगी आग की भयावह तस्वीरें भी सामने आई हैं। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द काबू पाना है।

Karan Pandey

Recent Posts

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

2 minutes ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

4 minutes ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

7 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने साहित्य, सिनेमा और सत्ता के संसार को किया सूना

लेखक : अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और की कहानी नहीं होता, बल्कि उन महान…

31 minutes ago

8 नवंबर: इन महान हस्तियों का जन्मदिन, राजनीति से लेकर कला और विज्ञान तक देश को दिया अनमोल योगदान

लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 8 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों…

51 minutes ago

8 नवंबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की वो घटनाएं, जिन्होंने दुनिया को बदल दिया

लेखक: अभिषेक कुमार 8 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं | इतिहास के पन्नों में आज का…

1 hour ago