जिला कारागार का निरीक्षण कर निरुद्ध बंदियों को किया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा कारागार में निरूद्ध बन्दियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। उन्होनें कहा कि जिस किसी भी बंदी को अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध न हो या वह प्राइवेट अधिवक्ता रखने में असमर्थ हो, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए उन्हें जेल अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में देना होगा। इसके अलावा यदि वो अपने मामलों में अपील करना चाहतें हैं उसके लिए भी जेल अथॉरिटी के माध्यम से प्राधिकरण को सूचित करना होगा। उन्होने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो भी बंदी निःशुल्क अधिवक्ता के लिए प्रार्थना पत्र, अथवा जुर्म स्वीकार हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना चाहते हों उसे अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अग्रसारित करें। जिससे उन्हें नियमानुसार पैनल अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त निरूद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागकरूत करते हुए उनके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर जेलकर्मियों सहित संबंधित अधिकारी एवं बंदीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

19 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

19 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

19 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

20 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago