नम आंखों से माँ दुर्गा को दी गयी विदाई

प्रसाशन के देख रेख में विसर्जन शांतिपूर्ण सम्पन्न

गाजे बाजे के साथ देर रात तक माँ की मूर्ति का किया गया विसर्जन

मैरवा/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
माँ दुर्गा की विदाई के साथ दुर्गा पूजा का मेला शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। भक्तो ने फिर से आने की प्राथना के साथ दुर्गा माँ जी को विदा दी।मैरवा नगर के स्टेशन चौक, मेन रोड, पुरानी बाजार , सब्जीमंडी, बिचली बाजार में बने पंडालो से विसर्जन पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर भक्त गाजे बाजे के साथ नाचते गाते व नगर का भर्मण करते हुए, मैरवा धाम के झरहि नदी स्तिथ घाट पर पहुंचे। जहा माँ दुर्गा के विदाई के समय भक्तो सहित सभी लोगो की आँखे नम हो गयी थी।वही पुलिस प्रसाशन ने विसर्जन के लिए निकली भारी भीड़ को लेकर मुस्तैद था।चारो तरफ पुलिस की टीम गस्त लगा रही थी। थानाध्यक्ष प्रमोद साह, बीडीओ धनंजय कुमार , सीईओ राहुल कुमार, सहित पुलिस बल मेला की स्तिथि का जायजा ले रहे थे। मैरवा में दुर्गापूजा मेला में हजारो की भीड़ देखी गयी।सीमावर्ती इलाका होने पर यूपी के रामपुर बुजुर्ग, बनकटा, भाटपार, नौतन, गुठनी, दरौली से लोग मेला देखने के लिए पहुंचे थे।भीड़ भाड़ को नियंत्रण तथा उपद्रवियों से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स सहित नौतन, गुठनी ,दरौली थाने की पुलिस कमान संभाली थी। सभी चौक चैराहे पर पुलिस बल तौनत थे।समाज सेवी अभिमन्यु कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि प्रसाशन के देख रेख में मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न हो हुआ। उन्होंने मैरवा प्रसाशन को धन्यवाद दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

3 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

8 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

1 hour ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

1 hour ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

2 hours ago