यूपी अल्पसंख्यक आयोग से गीतकार योगेंद्र योगी को मिला सम्मान

चंद्रयान 3 की लैंडिग से पूर्व प्रतिष्ठित टीवी चैनल पर उत्कृष्ठ काव्यपाठ हेतु मिला सम्मान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद के निवासी युवा कवि गीतकार योगेन्द्र योगी को राज्य अल्पसंख्य आयोग ने लखनऊ के इंदिरा भवन में सम्मानित किया गया। आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज खान ने योगेन्द्र योगी को आयोग में बुलाकर सम्मानित किया , गीतकार योगी ने बुधवार की सांय चंद्रयान 3 की लैंडिग से पूर्व देश के प्रतिष्ठित टीवी चैनल पर उत्कृष्ठ काव्यपाठ किया था।
जिसे सुनकर आयोग के सदस्य अफरोज खान ने उन्हे सम्मानित करने का फैसला लिया।उनके गीत की पंक्तियां “अंतरिक्ष में हमने अपना कदम उतारा है ,सारी दुनिया से कह दो अब चांद हमारा है” के लिए सम्मानित किया गया ।गौरतलब है कि गीतकार योगेन्द्र योगी को बीते कुछ माह पूर्व ही गन्ना राज्य मंत्री ने यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया था।वहीं एक देश की राजधानी दिल्ली के बड़े कोचिंग संस्थान “दृष्टि पीसीएस” ने उन्हे आगामी प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न के तौर पर भी शामिल कर रखा है।
जिले के खैरीघाट पिपरिया गांव निवासी युवा कवि योगेंद्र योगी को लगातार मिल रहे सम्मान से जनपद का नाम रौशन हो रहा है। उनकी इन उपलब्धियों पर जिले के साहित्यकारों में खुशी की लहर है। कवि योगेंद्र का कहना है कि जनपद वासियों के प्यार और आशीर्वाद के चलते ही ऐसी उपलब्धियां मिल रही हैं, इसका पूरा श्रेय माता – पिता के साथ पूरे जनपद को जाता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

8 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

9 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

9 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

9 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

9 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

9 hours ago