जनपद के सभी न0पा0/न0पं0 में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु लगेगा कैम्प

25 से 29 अगस्त तक आयोजित किये जायेंगे कैम्प

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा में नगरीय क्षेत्र में प्रगति संतोषजनक नही पाए जाने पर अभियान के रूप में कैम्प आयोजित कर लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को तिथिवार नोडल अधिकारी/आयुष्मान मित्र व पंचायत सहायको को नामित किया गया हैं।
जिलाधिकारी ने नगरपालिका क्षेत्र पड़रौना हेतु 25 व 26 अगस्त 2023 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़रौना (गायत्री मंदिर के पीछे) प्रभारी चिकित्साधिकारी कुबेरस्थान/पूर्ति निरीक्षक पड़रौना को कैम्प का नोडल नामित किया गया है। तथा 27 अगस्त को हनुमान इंटर मीडिएट कॉलेज पड़रौना में, 28 व 29 अगस्त को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़रौना गायत्री मंदिर के पीछे कैम्प आयोजन हेतु अधिकारी/कर्मचारी नामित किये गए हैं।
इसी प्रकार 25 से 29 अगस्त 2023 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,खडडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही में कैम्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु प्रभारी चिकित्साधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/आयुष्मान मित्र नामित किये गए हैं।

    जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त नगरीय क्षेत्रों के अंत्योदय कार्ड धारकों की अवशेष सूची जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने ये भी निर्देशित किया है कि संबंधित नगरीय क्षेत्र के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के परिवार जनों जो राशन कार्ड में सम्मिलित है को कैंप में लाकर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं एवं संबंधित नगर पालिका नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कैंप व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने में समुचित सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त अधि0 अधिकारी न0पा0/न0पं0 को आयोजित कैम्प के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है।
   जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने की बात कही।
Editor CP pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago