गीतकार योगेन्द्र योगी को आकर आईएएस कोचिंग के तरफ़ से सम्मानित किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। खैरीघाट अन्तर्गत पिपरिया निवासी प्रसिद्धि युवा कवि व गीतकार को राजधानी लखनऊ से आकर आईएएस कोचिंग संस्थान के तरफ़ से सम्मानित किया है।उन्हे यह सम्मान कम उम्र में साहित्य साधना व तमाम सरकारी व निजी साहित्यिक संस्थानों से सम्मान हासिल करने हेतु अवसर मिला है, जिसमें कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के आशियाना स्थित लोक बंधु राजनारायण राजकीय अस्पताल के वन स्टाफ सेंटर के सभागार में हुआ।गौरतलब है कि गीतकार योगेन्द्र को राज्य के गन्ना मंत्री से यूपी गौरव सम्मान,राज्य उपभोक्ता आयोग से दो बार सम्मान, यूपी अल्पसंख्यक आयोग से सम्मान समेत तमाम सरकारी व निजी संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।
वहीं प्रगति विचारधारा फाउंडेशन ने भी योगेन्द्र योगी को इसी कार्यक्रम में सम्मानित किया है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीतापुर जनपद से एमएलसी व एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेज के चैयरमैन पवन सिंह चौहान ने योगेन्द्र योगी की इन तमाम उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम में आकर आईएएस कोचिंग की डायरेक्टर पल्लवी सिंह,उदय प्रताप सिंह, प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे,सुप्रसिद्ध गीतकार लोकेश त्रिपाठी,रामायण धर द्विवेदी,श्रवण कुमार,नीरज खरे समेत तमाम साहित्यकार व समाजसेवी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

11 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

21 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

29 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

38 minutes ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

1 hour ago