59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा 2023 का किया आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल नानपारा के प्रांगण में हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत निबन्ध लेखन प्रतियोगिता एवं टिप्पणी मसौदा प्रतियोगिता करवाया गया ।
इस समारोह में वाहिनी व अधीनस्थ समवयओ के सभी कार्मिकों ने बढ़ -चढ कर हिस्सा लिया इस अवसर पर 59वीं वाहिनी कार्यवाहक कमान्डेंट शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा बल कार्मिकों को संबोधित करते हुए जानकारी दी गयी कि हर साल 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसके उपलक्ष्य में हर साल 01 सितंबर से 15 सितंबर के बीच हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया जाता है ,साथ ही हिन्दी भाषा का महत्व एवं हिन्दी दिवस के इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को देश की राजभाषा बनाने का फैसला लिया था और तदोपरान्त पहला हिन्दी दिवस 1953 में मनाया गया ।हिन्दी सिर्फ भारत में ही सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा नहीं है, यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है , इसके साथ ही जवानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जो कार्मिक निबन्ध लेखन एवं टिप्पणी मसौदा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया जायेगा ।
इन प्रतियोगियों में कार्मिकों की हिस्सेदारी जोश पूर्ण रही एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान उप कमान्डेंट शेखर बजाज, अभिनव कश्यप, उप कमान्डेंट, हिमांशु दुबे उप कमान्डेंट , डॉ विकास कुमार, उप कमान्डेंट पशु-चिकित्सक डॉ कुलदीप सिंह शेखावत उप कमान्डेंट चिकित्सक उपस्थित रहे जबकि निरीक्षक संचार आनंद मजुमदार एवं सहायक उप-निरीक्षक (मंत्रा.) प्रवीण कुमार ने इन प्रतियोगिताओं का संचालन किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

31 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

44 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

46 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

56 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

1 hour ago