प्रेमिका से मिलने पहुचे आशिक की हुई कुटाई

प्रेमी को पिटाता देख प्रेमिका ने अपने भाई की ही जमकर करदी धुनाई मामला पहुंचा थाने

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मचगई जब अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जानकारी होने पर प्रेमिका ने अपने भाई की जमकर कुटाई कर दिया।इसके बाद उसने फोन द्वारा पुलिस को सूचना दे दिया। प्रेमिका की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची, जहां देर शाम तक पंचायत चलती रही। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम संबंध है। वह बुधवार की दोपहर प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। उस समय प्रेमिका बाजार गई थी। प्रेमिका के भाई व परिजनों को मामले की जानकारी हो गई। उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होने पर प्रेमिका घर पहुंची और अपने भाई को पीटने लगी। इसके बाद परिजनों ने युवती की भी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमिका ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल व अन्य लोगों को थाने ले आई।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

9 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago