प्रेम की जीत: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की मंदिर में शादी, अपनाया नया नाम

फूलपुर/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्यार जब परवान चढ़ता है, तो मजहब और दीवारें बौनी हो जाती हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला फूलपुर तहसील क्षेत्र के रम्मौपुर गांव से सामने आया है, जहां मजहब की दीवारों को लांघते हुए एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मंदिर में शादी रचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली युवती तमन्ना, गांव के ही हिंदू युवक अमित मौर्य से बीते कुछ समय से प्रेम करती थी। समाज और मजहबी बंदिशों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने की ठान ली। युवती ने न सिर्फ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया, बल्कि अपना नाम बदलकर ‘तनु मौर्य’ भी रख लिया।

बताया जा रहा है कि यह विवाह क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर में संपन्न हुआ, जहां स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पंडित द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई गई। युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है।

युवती के इस साहसिक निर्णय की चर्चा पूरे इलाके में है। वहीं, दोनों परिवारों की प्रतिक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार यह शादी प्रेम पर आधारित है और दोनों युवा भविष्य को लेकर गंभीर हैं।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रेम जाति, धर्म और मजहब की दीवारों से कहीं ऊपर होता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

29 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

56 minutes ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

2 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

3 hours ago