एक की मौत, दो गंभीर घायल हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, इलाके में मचा हड़कंप

जलालपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर कस्बे में रविवार को निकाले जा रहे मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ताजिया अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। लाइन से संपर्क में आते ही ताजिए में करंट दौड़ गया, जिससे मौके पर मौजूद युवक झुलस गए।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों में साजिद (19 वर्ष) और जुनैद (20 वर्ष) शामिल हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। विद्युत विभाग को भी तत्काल लाइन काटने के निर्देश दिए गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश भी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जुलूस मार्ग पर बिजली की लाइन को भूमिगत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

CNG से हाइड्रोजन तक हर ईंधन पर सरकार की नजर, नया नियम लागू

कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…

6 hours ago

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

22 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

22 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

22 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

22 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

22 hours ago