Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों की लॉटरी संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों की लॉटरी संपन्न हुई।
उप निदेशक कृषि डा. राकेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि सबमिशन ऑन मैकेनाइजेशन योजना अंतर्गत एवं इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू योजना अंतर्गत कल 85 कृषि यंत्रों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश पारदर्शी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए गए किसानों की ई लॉटरी की जानी है। इसमें सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना अंतर्गत दो फार्म मशीनरी बैंक 24 कस्टम हायरिंग सेंटर भी शामिल है एवं दो कस्टम हायरिंग सेंटर इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू योजना अंतर्गत शामिल है। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना अंतर्गत सामान्य जाति के लिए 40% एवं महिला व अनुसूचित जाति के लिए 50% अनुदान कृषि यंत्र की कीमत पर देय है। जबकि इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेसिड्यू योजना अंतर्गत 80% अनुदान देय होता है। शनिवार को चयनित सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर चयन की सूचना प्रेषित हो गई है। जिन्हें 30 दिन के अंदर यंत्र क्रय कर पारदर्शी पोर्टल पर बिल अपलोड करने के साथ-साथ अप यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन हेतु विक्रेता के माध्यम से बिल अपलोड करना होगा। बिल अपलोड होने के 15 दिवस में उनका सत्यापन करने के उपरांत अनुदान की धनराशि कृषक के खाते में प्रेषित की जाती है। यंत्र क्रय करते समय कृषक को यंत्र की कीमत का न्यूनतम 50% अपने खाते से भुगतान करना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन चयनित सभी कृषकों को शुभकामनाएं दी गई एवं निर्देशित किया गया कि इन यंत्रों का संचालन अपने साथ-साथ अपने ग्राम के अन्य किसानों के कृषि कार्य के लिए भी करें। इन यंत्रों से समय से बुवाई, समय से कटाई इत्यादि समस्त शष्य क्रियाएं सुगमता पूर्ण होती है, जिससे किसान अपने उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

4 minutes ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

5 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

5 minutes ago

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

59 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

1 hour ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

1 hour ago