काला फीता बांधकर जताया निजीकरण का विरोध

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर निजीकरण के विरोध में काला फीता बांध कर सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता कार्य किए एवं शाम को 5 बजे से अधीक्षण अभियंता कार्यालय देवरिया पर विरोध सभा का आयोजन किया गया ।
जनपद अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में विरोध सभा किया गया एवं उनके द्वारा कहा गया कि निजीकरण किसी के लिए फायदेमंद नहीं है इसे तत्काल रोकना चाहिए और हमारा संगठन निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है । क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा कहा गया कि प्रबंधन को निजीकरण हर हाल में रोकना चाहिए इससे किसानों ,उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी जो आज 7 रुपए है वो 15 रुपए होने वाला है इसे तत्काल रोकना चाहिए । क्षेत्रीय सचिव शशांक चौबे द्वारा कहा कि कल दिनांक 19.01.2025 को हमारे कार्यकारिणी की मीटिंग लखनऊ में है वहां लड़ाई के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे गोरखपुर जोन हर हाल में पूरा करेगा। जनपद सचिव अमर प्रसाद ने कहा कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता एवं किसान प्रताड़ित होंगे तथा हम सभी सरकारी कर्मचारी विभाग से बाहर होने पर अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे । इस दौरान उपखंड अधिकारी अमित प्रताप सिंह ,अवर अभियंता मेराज खान,सलमान ,कार्तिक वर्मा ,भूपेंद्र कुमार ,हर्ष यादव ,मनीष पांडे , ,गोरख गुप्ता ,कमलेश कुमार ,प्रमोद , इरफानुल्लाह अंसारी ,मिथिलेश कुमार,राजा कुमार,लवलेश सिंह ,एक के वर्मा ,भोला जी, आदि अवर अभियंता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

1 hour ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

2 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

2 hours ago