लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम — हुआ भव्य राज्याभिषेक, देवताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

वशिष्ठ मुनि ने प्रथम तिलक लगाकर सौंपा राज्य — रामलीला मंचन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दौरान सोमवार की रात नगर के बिसातखाना पंडाल में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन का अद्भुत दृश्य जीवंत हुआ। लंका में रावण वध के उपरांत जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे, तो नगर का वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

सीमा पर प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत करने पहुंचे भाई भरत ने भगवान और माता सीता के चरणों में नमन किया। इस दौरान आकाश से देवताओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का अभिनंदन किया। लीला स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

✨ राज्याभिषेक का हुआ दिव्य आयोजन

बिसातखाना परिसर में हुए राज्याभिषेक कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम का राजतिलक संपन्न कराया। इस पावन अवसर पर “वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा” चौपाई की मंगल ध्वनि के साथ प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाकर भगवान श्रीराम को राजगद्दी सौंपी।

राम राज्याभिषेक के इस पवित्र क्षण पर श्रद्धालुओं में हर्ष और भावुकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।

🎭 कलाकारों ने मोह लिया दर्शकों का मन

कार्यक्रम में बरेली से आये कलाकारों ने श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का प्रभावशाली मंचन किया। वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बाँध दिया।

🙏 कमेटी पदाधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, संतोष अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राहुल रॉय, कमल शेखर गुप्ता, राकेश मित्तल, राजकमल गुप्ता, दीपक सोनी ‘दाऊ जी’, देवकुमार रस्तोगी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, नन्हे लाल लोधी, विनय जैन, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, के.के. सक्सेना, अंशुमान यज्ञसैनी, सुशील कुमार, एस.पी. मिश्रा, पुष्पनाथ तिवारी, मनोज मिर्ची, अजय सिंह, वासु साहू, राहुल दीक्षित, के.के. मिश्रा, अशोक सैनी, सिद्धार्थ सिंह, राजीव सिंह, जगदम्बा सोनी, निशा शर्मा, मंजुला पाठक सहित अन्य भक्तों की विशेष उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें –मऊ की बेटी डॉ. शाहीन बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट — हर बेटी के लिए बनीं प्रेरणा की मिसाल

ये भी पढ़ें –आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला

ये भी पढ़ें –मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई से दो मासूम सुरक्षित घर लौटे, परिजनों ने जताया आभार

ये भी पढ़ें –महर्षि वाल्मीकि जयंती ,मंदिरों में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा किया गया अखंड रामायण पाठ

ये भी पढ़ें –इनर व्हील क्लब गोरखपुर की अनोखी पहल: नारी स्वच्छता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ये भी पढ़ें –देवरिया सहोदया मीटिंग में तय हुआ इंटर स्कूल कंपटीशनों का खाका, हर बच्चे को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

ये भी पढ़ें –एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं: विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू का बयान

ये भी पढ़ें –सीएम योगी का सपा पर तंज: बोले—इनके चेहरे दोहरे, हर कार्य को वोटबैंक की दृष्टि से देखते हैं

ये भी पढ़ें –चित्रकला प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निधि का कालेज में सम्मान

ये भी पढ़ें –सलेमपुर में अज्ञात चोरों ने सोने की चैन और दो हजार रुपये उड़ाए, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Editor CP pandey

Recent Posts

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

9 minutes ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

1 hour ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

2 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

2 hours ago

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…

3 hours ago