पराक्रम के कारक और सत्य के धारक हैं भगवान परशुराम

परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में भगवान परशुराम जी की जयंती के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वेद मंत्रों के बीच उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अपने बड़ो का सम्मान किया। कभी भी उनके आज्ञा का अवहेलना नही किया। पूरे विश्व से कई बार दुष्ट राजाओं का संहार कर धरती को उनके भार से मुक्त किया। समाज सेवी डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पराक्रम के कारक व सत्य के धारक परशुराम जी ने सत्य सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा की।उनका मानना था कि राजा का धर्म वैदिक जीवन का प्रसार करना है ना कि अपने प्रजा से अपने आज्ञा का पालन करवाना। डॉ निशा तिवारी ने कहा कि उन्होंने देश के अधिकांश भाग केरल ,गोवा,कोंकण, को अपने तीर को चलाकर समुद्र तट को पीछे ढ़केल कर बसाया। वह भार्गव गोत्र के सबसे आज्ञाकारी संतानो मे से एक थे।शिक्षक संजय तिवारी ने कहा कि अहंकारी हैहय वंशी क्षत्रियों का धरती पर से 21 बार समूल नाश किया।उनके आदर्शों पर चलना ही उनकी आराधना है। कार्यक्रम को गणेश मिश्र,प्रवीण पांडेय,सत्यम पांडेय, रमेश मद्देशिया,विकास कुमार,डेविड सैनी,बबलू यादव, राकेश यादव, एस एन मिश्र,कृष्णा कुशवाहा, सोनू यादव आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago