पीएम आवास ग्रामीण में बड़ा खेल, बड़े पैमाने पर अपात्रों को मिला आवास

पीएम आवास शहरी के तर्ज पर पीएम आवास ग्रामीण में भी बड़े पैमाने पर अपात्रों को मिले आवास

महराजगंज। (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में पीएम आवास शहरी के तर्ज पर पीएम आवास ग्रामीण में भी अपात्रों को लाभान्वित किया गया। अपात्रों को आवास मुहैया कराने में वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के शिकायत पर जांच हुई तो मामला खुलकर सामने आ गया। जिलाधिकारी ने ग्यारह प्रधानों को कारण बताओं नोटिस जारी कर पन्द्रह दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण मांगी है। जबाब सटीक न मिलने पर प्रधानों का पावर सीज कर सेक्रेटरी पर कार्यवाही कर अपात्रों से रिकवरी करायी जायेगी।
मालूम हो कि पीएम आवास शहरी योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। जनपद महराजगंज के नगर पालिका व नगर पंचायतों में धनाड्यों को पीएम आवास दिया गया है। यहां तक राइस मिल मालिकों, कारोबारियों को आवास दिया गया है। जिनकी हैसियत लाखों में है।
लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सभा सोंधी में १४ पीएम आवासों की जांच में ५ अपात्र पाये गये है। जबकि तीन ही पात्र पाये गये है। अन्य ६ के बारे में गांव में कोई जानकारी नहीं मिली। यह जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गांव के शहनाज की शिकायत पर किया गया।
जबकि ग्राम सभा बरगदवा विशुनपुर में मनोज, जामवंती की शिकायत पर पीडी डीआरडीएम ने जांच की। २६ पीएम आवास की जांच में १० अपात्र पाये गये। जांच की भनक लगते ही ८ लाभार्थियों का नाम पात्रता सूची से डिलीट कर दिया गया। २ अपात्रों के खाते में पहली किश्त पहुंच चुकी है। पात्र जामवंती के खाते में धन भेजा ही नहीं गया है।
इसके अलावा ग्राम सभा राजमंदर खुर्द में ओमप्रकाश की शिकायत पर डीपीआरओ ने जांच की। जांच में ४ अपात्र मिले। जिनके पास टै्रक्टर, पक्का मकान है। अपात्रों के खाते में पहली किश्त भेज दी गयी है। अपात्रों ने बयान दिया कि उनसे रूपये लिये गये है।
ग्राम सभा जंगल गुलहिया में पीएम आवास ग्रामीण चयन में बड़ा खेल हुआ है। यहां सभी अपात्रों का चयन किया गया है। १३ पीएम आवास लाभार्थियों में सभी अपात्र मिले है। सभी के पास पक्का मकान एवं साधन सम्पन्न है। गांव में दो लोगों को पति, पिता, ससुर का नाम बदलकर लाभ दिया गया है।
लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सभा भोतहा में पीएम आवास की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी ने की। उनके जांच में एक अपात्र मिला।
लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सभा लुठहवा में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जांच की। जांच में ४८ पीएम आवास में २१ अपात्र मिले है। इसमें वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा सूची से बाहर भी कुछ लोगों का चयन किया गया है।
सदर ब्लाक के ग्राम सभा बांसपार बैजौली में विजय, विशाल, शैलेष, बबिता की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं पीडी डीआरडीए ने पीएम आवासों की जांच की। जांच में ९ अपात्र मिले है। इनके पास पक्का मकान, टीनशेड है। कुछ अपात्रों के खाते में पहली किश्त भेज दी गयी है।
मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा पिपरिया गुरू गोविन्द राय में सुनील कुमार की शिकायत पर अपर सांख्यिकी अधिकारी ने जांच की। जांच में रोजगार सेवक की पत्नी को भी आवास मुहैया कराया गया है। रोजगार सेवक की पत्नी पुष्पाजंलि के खाते में पहली किश्त भेज दी गयी है। इनके पास पक्का मकान है। 
बृजमनगंज ब्लाक के ग्राम सभा बेलौही में अपर सांख्यिकी अधिकारी ने पीएम आवास की जांच की। जांच में ३५ लाभार्थियों में १७ अपात्र मिले। कुछ के खाते में पहली किश्त भेज दी गयी है। निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा बकुलडिहा में एडीपीआरओ ने जांच की। जांच में ६ लोग अपात्र मिले है। यहां पात्रों को अपात्र कर दिया गया है।
   

rkpnews@desk

Recent Posts

जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू, सैकड़ों प्रगणक हुए शामिल

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)भारत की जनगणना 2027 को सफल और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से…

31 minutes ago

दिशा बैठक में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनहित…

36 minutes ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम सख्त, अनुपस्थित कर्मियों का मानदेय-वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। फार्मर रजिस्ट्री अभियान की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी आलोक…

43 minutes ago

राजा भाऊ भदाने को भ्रातृ शोक, भारत तिब्बत समन्वय संघ में शोक की लहर

धार/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत अंतर्गत धार जिले के निवासी…

50 minutes ago

हीटवेव से फसलों को बचाने के लिए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों…

56 minutes ago

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय गहिला महाविद्यालय खलीलाबाद में शैक्षिक…

1 hour ago