संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल को आर्बिट्रेशन मामलों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । यह विशेष लोक अदालत उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होगी। आर्बिट्रेशन मामलों के निष्पादन वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह करेंगे। इस विशेष लोक अदालत में ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा जो व्यवसायिक लेन-देन, बैंक ऋण आदि से संबंधित होंगे। जिले में इस प्रकार के मामले जनपद न्यायाधीश एवं अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के न्यायालयों में ही लंबित हैं । पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर न्यायालय के माध्यम से बैंक प्रतिनिधियों से सुलह- समझौता करके मामलों का निस्तारण करा सकते हैं।
लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…