स्मार्टफोन का सकारात्मक उपयोग कर जीवन में नई ऊंचाइयों को करें प्राप्त : एसएसपी प्राची सिंह

संस्थान के 162 छात्रो को स्मार्टफोन किया गया वितरित

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा) सत्य नारायण उच्च शिक्षा संस्थान, तुलसीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के अध्ययनरत छात्रो में नई तकनीक के प्रयोग सहित शैक्षिक गुणवत्ता प्राप्त करने हेतु डीजी शक्ति प्रोग्राम के तहत स्मार्टफोन का वितरण किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह उपस्थित रहीं वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. प्रतिमा वर्मा ने किया।संस्थान में अध्ययनरत 162 छात्रो को स्मार्टफोन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने डीजी शक्ति योजना लागू करके उच्च शिक्षा के अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी से जुड़कर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके लेकिन सभी छात्र इस स्मार्टफोन का सकारात्मक उपयोग करें, जिससे वह जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके तथा क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन कर सकें।संस्थान के प्रबंधक प्रोफेसर व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एम०एल० वर्मा ने कहा कि श्रावस्ती जनपद के लिए एसएसपी प्राची सिंह विद्यार्थियों के आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा स्रोत व्यक्तित्व है।विद्यार्थियों को ऐसे व्यक्तित्व से प्रेरणा हासिल करते हुए आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए | समारोह की अध्यक्षता कर रही प्रोफेसर प्रतिमा वर्मा ने कहा कि यह संस्थान जनपद श्रावस्ती का एक मॉडल संस्थान है और यहां के विद्यार्थी शासन द्वारा दिए गए स्मार्टफोन का प्रयोग करते हुए जनपद श्रावस्ती का नाम रोशन करेंगे ऐसी अपेक्षा है | इस समारोह में संस्थान के प्राचार्य सर्वजीत वर्मा, प्रवक्ता जीवन लाल वर्मा, रवि चौधरी, पवन कुमार मिश्रा, विनोद कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, उमा मिश्र एवं श्रवण कुमार सायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे |

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

43 minutes ago

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

5 hours ago