स्थानीय दबंगों ने पत्रकार पर किया हमला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के रुपईडीहा स्थानीय थाना के बाबागंज कस्बे में स्थित मदरसा के पास एक चैनल के रिपोर्टर को दबंगों द्वारा हमला दिया गया। हमले का कारण पड़ोस के दुकान पर पहुंचे रिस्तेदार को पुकारने की बात को लेकर हुई कहासुनी पर दंबंगों द्वारा अचानक किया गया हमला है। आपको बताता चलें कि बाबागंज कस्बा के पुरानी बाजार मदरसा में स्थिति एक दुकान पर किसी काम से पत्रकार रियाज अहमद बैठे हुये थे। कि तभी बगल की दुकान पर एक रिस्तेदार के पहुँचने पर उसे पुकार लिया और कहा इधर आओ ये बातें पड़ोसी दुकानदार को बुरा लग गया, कि हमारे ग्राहक को कहीं भड़काने के लिये तो नही बुला रहा है। जिसपर दबंग पिता पुत्र पत्रकार पर भड़क कर माँ बहन की भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुये अचानक हमला कर दिया तथा कॉलर पकड़ कर पीटने लगे। बिना गलती दबंगों द्वारा की जा रही पिटाई से लोग दौड़े और किसी तरह से पत्रकार की जान बचाई। दबंग इतने बेखौफ रहे, कि बीच बराव कराने वालों को भी नही बख्शा और उन पर भी हमलावर हो गये। यही ही नही ये दबंग देर शाम तक कई बार दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर बीच बराव कराने वाले पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद अहमद के घर पर भी चढाई कर दी। घटने के सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा को रईस अहमद व पुत्र लायक हुसैन के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गयी है। लेकिन पत्रकार ने आरोप लगाया है की रुपईडीहा पुलिस मुकदमा दर्ज न कर दबंगों को बचाने का प्रयास कर रही है। जिससे क्षेत्र के पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

52 minutes ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

1 hour ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

1 hour ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

2 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

3 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

3 hours ago