दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सीतापुर निवासी आरोपी फरार चल रहा था। एसपी प्रशांत वर्मा ने फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।
अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक रामानंद सिंह, हेड कांस्टेबल दयानंद और आलोक शुक्ला की टीम बुधवार को सीतापुर पहुंची। क्षेत्रीय पुलिस की मदद से अभियुक्त जमुना प्रसाद पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम गुरेला थाना तंबौर जनपद सीतापुर को मसौडी डीह के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

13 minutes ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

32 minutes ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

54 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

19 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago