मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद का किया गया सीधा प्रसारण

👉रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को उपहार,प्रमाण पत्र और डम्मी चेक दिया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद एवं सजीव प्रसारण कार्यक्रम 30 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11:00 बजे लोक भवन, लखनऊ से आयोजित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद के विडियो कान्फ्रेंशिंग रूम में कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किये गये है। जिसमें कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों लाभान्वित हुए विभिन्न श्रेणीयों की बालिकाओं क्रमशः काव्या श्रीवास्तव, सोनाक्षी, आकाक्षा भारती, श्रेया सिंह, तनिष्का सिंह, जान्हवी, आरोही विश्वकर्मा, परिधी, सोनाली यादव, आरूषी गुप्ता, अंशिका गुप्ता, बेबी कुमारी, प्रेणा विश्वकर्मा, गीता मद्धेशिया, शबनम खातुन, सोनम शर्मा, शिल्पा यादव, नेहा शर्मा, आरोही गुप्ता आदि को डम्मी चेक, प्रमाण-पत्र एवं उपहार आदि से सम्मानित किया गया तथा कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकरी दी गयी। जिसमें विनय कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी, राहुल कुमार अपर जिला सूचना अधिकारी,आलोक पाण्डेय, ई-डिस्टीक मैनेजर एवं जिला प्रोवेशन कार्यालय के ओम प्रकाश यादव, कनिष्ठ सहायक, विनय कुमार शर्मा संरक्षण अधिकारी, श्रीमती बन्दना, प्रिति सिंह जिला समन्वयक, राजू कुमार,ऋषिकेश सिंह, मनोज शर्मा,दयानन्द शर्मा दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहें ।
संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

24 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

52 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago