नन्हें मुन्ने छात्रों ने मनाया शिवाजी महाराज की जयंती

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
चेंबूर वाशी नाका परिसर में जिजामाता नगर के मुंबई पुब्लिक स्कूल (एमपीएस ) में शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान भीड़ से एक महिला अभिभावक ने स्टेज पर डांस कर शिक्षकों सहित छात्रों और अन्य अभिभावकों को चौंका दिया। मराठी गाने पर उक्त अभिभावक महिला ने शानदार इंट्री के साथ, अनोखे अंदाज में डांस कर नर्सरी से क्लास वन तक शुरू हुए एमपीएस के सीबीएसई कोर्स के नन्हें मुन्ने छात्रों में जोश भर दिया। करीब दो घंटे चले शिवाजी महाराज की जयंती के कार्यक्रम में मासूम छात्रों ने भी अपना जलवा और हुनर दिखाया। महाराज के किले की हु ब हु आकृति को मासूम छात्रों ने कागज और फुट्ठे से बना कर स्कूल के प्रवेश द्वार पर रखा , ताकि आने जाने वालों की नजर पड़े।
गौरतलब है कि मनपा द्वारा संचालित मुंबई पुब्लिक स्कूल (एमपीएस ) की शुरुआत उद्धव ठाकरे सरकार में हुई थी। समय के साथ -साथ हर साल एक क्लास बढ़ाया जा रहा है। बताया जाता है कि दिल्ली की तर्ज पर शुरू हुए एमपीएस उससे बहुत बेहतर होता जा रहा है। क्योंकि मनपा द्वारा संचालित इस स्कूल में शिक्षारत छात्रों का सारा खर्च विभाग और राज्य सरकार उठती है। मुंबई सहित उपनगरों मनपा द्वारा संचालित एमपीएस में शिक्षा के साथ -साथ सांस्कृतिक , स्पोर्ट्स, कला व देश और दुनिया से जुड़े विषयों की भी जानकारी दी जाती है।
इसी कड़ी में वाशीनाका के जिजामाता नगर में स्थित एमपीएस में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दिन नर्सरी से क्लास वन तक चलने वाले एमपीएस के कुल 158 नन्हें मुन्ने छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में स्कूल व्यवस्थापन समिति के सदस्यों और अभिभावक भी मौजूद थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल प्रीति प्रशांत जाधव और समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका सुप्रिया सिंह , अंजुश्री माने ,पवित्रा जुलपाल और अमृता गजरे आदि मौजूद थीं।
नन्हें मुन्ने छात्रों के प्रस्तुति के दौरान महिला अभिभावक काजल अलकुटे ने प्रिंसिपल प्रीति प्रशांत जाधव से इजाजत लेकर स्टेज पर पहुंची और शानदार डांस किया। उनके परफॉर्मेंस को देखकर मासूम छात्रों ने भी जमकर अपना जलवा दिखाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

1 hour ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

2 hours ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

2 hours ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

6 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

9 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

11 hours ago